मप्र: शाजापुर में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, पांच लोगों की मौत, 15 घायल

खबरे |

खबरे |

मप्र: शाजापुर में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, पांच लोगों की मौत, 15 घायल
Published : May 18, 2023, 3:12 pm IST
Updated : May 18, 2023, 3:12 pm IST
SHARE ARTICLE
MP: Fierce bus-truck collision in Shajapur, five people died, 15 injured
MP: Fierce bus-truck collision in Shajapur, five people died, 15 injured

शाजापुर जिले के दोंटा गांव के पास बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई।

शाजापुर (मप्र) : मध्य प्रदेश में शाजापुर जिले के मक्सी कस्बे के पास बृहस्पतिवार सुबह एक निजी बस और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। मक्सी थाना प्रभारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे हुई जब पीड़ित उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अहमदाबाद जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि शाजापुर जिले के दोंटा गांव के पास बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक ने बाद में उज्जैन के अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में तीन महिलाएं और एक नाबालिग शामिल है। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए उज्जैन ले जाया गया है।

मृतकों की पहचान लाल सिंह, जानकी, मीरा, सुमित्रा और राधिका (13) के रूप में हुई है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस घटना को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM