DRI ने मुंबई हवाई अड्डे से 70 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की; चार लोग गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

DRI ने मुंबई हवाई अड्डे से 70 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की; चार लोग गिरफ्तार
Published : Oct 18, 2023, 12:34 pm IST
Updated : Oct 18, 2023, 12:34 pm IST
SHARE ARTICLE
DRI seizes cocaine worth Rs 70 crore from Mumbai airport; four people arrested
DRI seizes cocaine worth Rs 70 crore from Mumbai airport; four people arrested

हथियार को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। सभी चार घटनाएं पिछले कुछ दिन में हुईं।

मुंबई : मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मादक पदार्थ की तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए अलग-अलग घटनाओं में दो विदेशी नागरिकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर 70 करोड़ रुपये मूल्य की सात किलोग्राम कोकीन जब्त की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डीआरआई की मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने एक आरोपी के पास से एक बंदूक और पांच कारतूस भी बरामद किए। उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति बंदूक से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सका।

हथियार को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। सभी चार घटनाएं पिछले कुछ दिन में हुईं। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों में एक महिला भी शामिल है। उन्होंने बताया कि डीआरआई की एक टीम ने ट्रॉली बैग में कोकीन छिपाकर ले जा रहे लोगों को पकड़ा जो इसकी तस्करी का प्रयास कर रहे थे।

इसके अलावा दो और लोगों को पकड़ा गया, जिनके पास से कोकीन बरामद हुई। अधिकारी ने बताया कि इसी कार्रवाई में जांच करते हुए डीआरआई अधिकारी पालघर जिले के विरार में एक और व्यक्ति तक पहुंचे तथा उसके घर से कोकीन जब्त की गई।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM