Bikaner Firing Range Blast: बीकानेर में प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान बम फटने से दो जवानों की मौत

खबरे |

खबरे |

Bikaner Firing Range Blast: बीकानेर में प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान बम फटने से दो जवानों की मौत
Published : Dec 18, 2024, 6:48 pm IST
Updated : Dec 18, 2024, 6:48 pm IST
SHARE ARTICLE
2 Army soldiers die in Bikaner Firing Range Blast
2 Army soldiers die in Bikaner Firing Range Blast

आशुतोष मिश्रा उत्तर प्रदेश के देवरिया से थे, जबकि जितेंद्र राजस्थान के दौसा से थे।

Bikaner Firing Range Blast News In Hindi: राजस्थान के बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के उत्तरी शिविर में बुधवार को प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान एक टैंक में गोला-बारूद लोड करते समय दो सैनिकों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में एक अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि जब वे गोला-बारूद लोड कर रहे थे, तभी चार्जर फट गया।

घायल को सूरतगढ़ के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के तुरंत बाद सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। महाजन थाने से पुलिस की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। महाजन थानाधिकारी कश्यप सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है।

लूणकरणसर (बीकानेर) के सर्किल ऑफिसर नरेंद्र कुमार पूनिया ने बताया, "तीन जवान टैंक के साथ अभ्यास कर रहे थे। विस्फोट में आशुतोष मिश्रा और जितेंद्र की मौत हो गई।" घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

आशुतोष मिश्रा उत्तर प्रदेश के देवरिया से थे, जबकि जितेंद्र राजस्थान के दौसा से थे। उनके शवों को सूरतगढ़ सैन्य स्टेशन ले जाया गया।

चार दिन पहले महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में एक हादसा हुआ था। तोप फिसलने से उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक जवान की मौत हो गई थी। (पीटीआई )

(For more news apart from 2 Army soldiers die in Bikaner Firing Range Blast News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM