Mumbai News: मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास पलटी नौका

खबरे |

खबरे |

Mumbai News: मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास पलटी नौका
Published : Dec 18, 2024, 7:33 pm IST
Updated : Dec 18, 2024, 7:33 pm IST
SHARE ARTICLE
Boat capsizes near Gateway of India in Mumbai news in hindi
Boat capsizes near Gateway of India in Mumbai news in hindi

एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि नौसेना और तटरक्षक बल ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया है,

Mumbai News: मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास बुधवार को यात्रियों को ले जा रही एक नौका पलट गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब नौका गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा द्वीप की ओर जा रही थी। इस बीच, पुलिस ने बताया कि अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

नौसेना, जेएनपीटी, तटरक्षक बल, स्थानीय पुलिस और स्थानीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं की सहायता से बचाव अभियान अभी भी जारी है। अब तक 77 लोगों को बचाया जा चुका है। यह घटना बुधवार शाम 4 बजे के आसपास हुई और अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 

एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि नौसेना और तटरक्षक बल ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया है, जिसमें नौसेना की 11 नावें और मरीन पुलिस की तीन नावें और तटरक्षक बल की एक नाव को इलाके में तैनात किया गया है। अधिकारी ने बताया कि खोज और बचाव अभियान में चार हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण और इलाके के मछुआरे भी बचाव कार्य में शामिल हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन को बचाव अभियान के लिए सभी आवश्यक मशीनरी तैनात करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, "हमें नीलकमल नामक नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है, जो एलीफेंटा की ओर जा रही थी। 

(For more news apart from Boat capsizes near Gateway of India in Mumbai News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM