भ्रष्टाचार का कोई सबूत है तो सीबीआई मुझे गिरफ्तार करे : टीएमसी नेता अभिषेक

खबरे |

खबरे |

भ्रष्टाचार का कोई सबूत है तो सीबीआई मुझे गिरफ्तार करे : टीएमसी नेता अभिषेक
Published : May 19, 2023, 6:36 pm IST
Updated : May 19, 2023, 6:36 pm IST
SHARE ARTICLE
TMC leader Abhishek Banerjee( फाइल फोटो)
TMC leader Abhishek Banerjee( फाइल फोटो)

उन्होंने यहां एक रोडशो को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं जनता के अलावा किसी के सामने अपना सिर नहीं झुकाऊंगा।

बाकुंड़ा (पश्चिम बंगाल) : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को बीआई को चुनौती दी कि यदि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार या कदाचार का कोई सबूत है तो वह उन्हें गिरफ्तार करे। सीबीआई ने स्कूल नौकरी घोटाले की जांच के सिलसिले में बनर्जी को शनिवार को एजेंसी के कोलकाता स्थित कार्यालय में पेश होने को कहा है। 

बनर्जी ने भाजपा पर टीएमसी के चल रहे जनसंपर्क अभियान को रोकने के लिए केंद्रीय एजेंसी का "उपयोग" करने का आरोप लगाया और साथ ही यह भी कहा कि भाजपा कार्यक्रम को मिल रहे ‘‘जनता के समर्थन से डर गई है।’’

उन्होंने यहां एक रोडशो को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं जनता के अलावा किसी के सामने अपना सिर नहीं झुकाऊंगा। भाजपा जनसंपर्क अभियान को मिल रहे जनता के समर्थन से डरती है। सीबीआई ने मुझे बुलाया है, क्योंकि वे (भाजपा) चाहते हैं कि यह जनसंपर्क अभियान बंद हो जाए।’’

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव ने एक वाहन के ऊपर खड़े होकर संबोधन दिया और लोगों को उनके ‘‘जबरदस्त प्यार और समर्थन’’ के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सीबीआई को चुनौती देता हूं कि यदि उनके पास मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई सबूत है तो वह मुझे गिरफ्तार करें। वे पिछले कई साल से बंगाल में कई मामलों की जांच कर रहे हैं। यदि उनके पास मेरे खिलाफ कोई सबूत है तो उन्हें मुझे गिरफ्तार करना चाहिए।’’ 

उन्होंने कहा कि वह आज शाम कोलकाता लौट जाएंगे। बनर्जी ने कहा कि उन्होंने जांच में शामिल होने के लिए अपने जनसंपर्क अभियान - ‘तृणमूल नवज्वार’ को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है और सोमवार को बांकुड़ा से इसे फिर से शुरू करेंगे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM