सिद्धरमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आज शाम बेंगलुरु रवाना होंगे स्टालिन

खबरे |

खबरे |

सिद्धरमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आज शाम बेंगलुरु रवाना होंगे स्टालिन
Published : May 19, 2023, 11:25 am IST
Updated : May 19, 2023, 11:25 am IST
SHARE ARTICLE
फाइल फोटो
फाइल फोटो

सिद्धरमैया शनिवार 20 मई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

चेन्नई : कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में सिद्धरमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन शुक्रवार शाम को बेंगलुरु रवाना होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सिद्धरमैया और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्टालिन को बृहस्पतिवार को शपथ समारोह में शामिल होने का न्योता भेजा था और वह एक निजी विमान से शुक्रवार शाम बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेंगे।

सिद्धरमैया शनिवार 20 मई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया था, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) को क्रमश: 66 और 19 सीटों से संतोष करना पड़ा था।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM