बेंगलुरु : ऑटोरिक्शा चालक बाइक टैक्सी के खिलाफ करेंगे हड़ताल

खबरे |

खबरे |

बेंगलुरु : ऑटोरिक्शा चालक बाइक टैक्सी के खिलाफ करेंगे हड़ताल
Published : Mar 20, 2023, 11:00 am IST
Updated : Mar 20, 2023, 11:00 am IST
SHARE ARTICLE
Autorickshaw drivers to go on strike against bike taxis in Bengaluru
Autorickshaw drivers to go on strike against bike taxis in Bengaluru

यह संघ कर्नाटक की राजधानी में सबसे ज्यादा ऑटोरिक्शा चालकों की सदस्यता वाले संगठनों में से एक है।

बेंगलुरु : बेंगलुरु में ऑटोरिक्शा चालक शहर में चल रहीं निजी बाइक टैक्सी के खिलाफ सोमवार को हड़ताल करेंगे।आदर्श ऑटो एंड टैक्सी चालक संघ के अध्यक्ष एम मंजूनाथ के अनुसार, रविवार मध्यरात्रि से सोमवार मध्यरात्रि तक लगभग दो लाख ऑटोरिक्शा का संचालन बंद रहेगा। यह संघ कर्नाटक की राजधानी में सबसे ज्यादा ऑटोरिक्शा चालकों की सदस्यता वाले संगठनों में से एक है।

ऑटोरिक्शा चालक बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री आवास तक जुलूस भी निकालेंगे।

मंजूनाथ ने पीटीआई-भाषा को बताया, “हम रविवार मध्यरात्रि से 24 घंटे की हड़ताल करेंगे। हमारी हड़ताल शहर में अवैध रूप से संचालित बाइक टैक्सी के खिलाफ है।” उन्होंने दावा किया कि राज्य परिवहन विभाग ने बाइक टैक्सी को अवैध बताया है लेकिन शहर की सड़कों पर यह बिना किसी जुर्माने के दौड़ रही हैं।

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM