मप्र : बस-कंटेनर की भिड़त में तीन लोगों की मौत, 10 से अधिक घायल

खबरे |

खबरे |

मप्र : बस-कंटेनर की भिड़त में तीन लोगों की मौत, 10 से अधिक घायल
Published : Jun 20, 2023, 5:21 pm IST
Updated : Jun 20, 2023, 5:21 pm IST
SHARE ARTICLE
MP: Three killed, more than 10 injured in bus-container collision
MP: Three killed, more than 10 injured in bus-container collision

यह हादसा तेंदूखेड़ा पुलिस थानांतर्गत तेंदूखेड़ा-झलोन मार्ग पर ग्राम बरकोटी के समीप हुआ।

दमोह (मप्र) : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार को सुबह एक निजी बस एवं कंटेनर की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यह हादसा तेंदूखेड़ा पुलिस थानांतर्गत तेंदूखेड़ा-झलोन मार्ग पर ग्राम बरकोटी के समीप हुआ।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में बस चालक नारायण ठाकुर (45) तथा परिचालक प्रताप सिंह ठाकुर (40) एवं बस यात्री चंदा उर्फ संगीता चौकसे (60) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में कंटेनर चालक सहित 10 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। कंटेनर चालक की हालत गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए जबलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी घायलों का इलाज तेंदूखेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। 

Location: India, Madhya Pradesh, Damoh

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM