तीन बच्चों की हत्या कर पिता ने किया सुसाइड, फंदे पर लटके मिले शव

खबरे |

खबरे |

तीन बच्चों की हत्या कर पिता ने किया सुसाइड, फंदे पर लटके मिले शव
Published : Mar 21, 2023, 5:45 pm IST
Updated : Mar 21, 2023, 5:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Father commits suicide after killing three children, bodies found hanging
Father commits suicide after killing three children, bodies found hanging

वह अपने तीन बच्चों के साथ रह रहा था।

उदयपुर :  राजस्थान के उदयपुर जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, यहां  एक पिता ने तीन बच्चों की हत्या कर खुदकुशी कर ली. चारों के शव घर में फंदे से लटके मिले हैं। यह घटना सोमवार देर रात कोटरा इलाके में हुई।  जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के मुताबिक रायसा (45), उसका बेटा वाजपेयी (15), बेटी तिपुरी (12) और सबसे छोटी बेटी किंजल (4) फंदे से लटकी पाई गईं। कारणों का पता नहीं चला है। आशंका जताई जा रही है कि पिता ने तीन बच्चों की हत्या कर खुदकुशी की है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुट गई है। रायसा की किराना दुकान थी। उनकी पत्नी का कुछ साल पहले निधन हो गया था। वह अपने तीन बच्चों के साथ रह रहा था।

एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला मानसिक तनाव का बताया जा रहा है. जंहा इस बात का पता चला है कि कुछ साल पहले मृतक की पत्नी की मौत के बाद से परिवार सदमे में था. आर्थिक स्थिति बिगड़ने का मामला भी सामने आया है। क्योंकि वह किराना दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। मामले की जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है।
 

Location: India, Rajasthan, Udaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM