केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सिक्योरिटी

खबरे |

खबरे |

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सिक्योरिटी
Published : Mar 21, 2023, 5:32 pm IST
Updated : Mar 21, 2023, 5:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Union minister Nitin Gadkari received threat, police increased security
Union minister Nitin Gadkari received threat, police increased security

पुलिस ने कहा कि मंत्री के घर और कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

नागपुर (महाराष्ट्र) : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित घर और कार्यालय में मंगलवार को उस वक्त सुरक्षा बढ़ा दी गई जब एक व्यक्ति ने 10 करोड़ रुपये नहीं देने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फोन करने वाले ने खुद को जयेश पुजारी उर्फ जयेश कांत बताया, जिसके नाम का इस्तेमाल जनवरी में मंत्री के कार्यालय में इसी तरह की धमकी भरा फोन करने के लिए किया गया था।

पुलिस उपायुक्त (जोन-दो) राहुल मदाने ने कहा कि नागपुर में ऑरेंज सिटी अस्पताल के सामने स्थित गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में तीन बार फोन किया गया। इनमें दो बार सुबह और एक बार अपराह्न करीब 12 बजे फोन किया गया।

उन्होंने कहा कि फोन करने वाले व्यक्ति ने 10 करोड़ रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर केंद्रीय मंत्री को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। उपायुक्त ने कहा कि गडकरी के कर्मचारियों द्वारा सतर्क किए जाने के बाद शहर की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मंत्री के घर और कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

उल्लेखनीय है कि 14 जनवरी को खुद को पुजारी बताने वाले एक व्यक्ति ने गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में फोन कर 100 करोड़ रुपये की मांग की थी। फोन करने वाले ने दावा किया कि वह दाऊद इब्राहिम गिरोह का सदस्य है। कर्नाटक के बेलगावी में जेल में बंद पुजारी ने धमकी भरे फोन कॉल में अपनी संलिप्तता से इनकार किया था। पुजारी को हत्या के मामले में मौत की सजा दी गई है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM