अगर 15 साल पहले मुंबई की सड़कें पक्की कर दी गई होतीं, तो 3,500 करोड़ रुपये बच सकते थे: शिंदे

खबरे |

खबरे |

अगर 15 साल पहले मुंबई की सड़कें पक्की कर दी गई होतीं, तो 3,500 करोड़ रुपये बच सकते थे: शिंदे
Published : Jun 21, 2023, 4:45 pm IST
Updated : Jun 21, 2023, 4:45 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार- PTI
फोटो साभार- PTI

पिछले साल शिंदे के विद्रोह के बाद शिवसेना विभाजित हो गई थी।

ठाणे: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा कि अगर 15 साल पहले मुंबई की सड़कें पक्की कर दी गई होतीं तो लगभग 3,500 करोड़ रुपये बचाए जा सकते थे। उन्होंने यह बात बीएमसी में “अनियमितताओं” के खिलाफ प्रदर्शन करने के शिवसेना (यूटीबी) के आह्वान के बीच कही है।

शिंदे ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि सत्तारूढ़ शिवसेना तथा भाजपा ने दो-तीन साल में मुंबई की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने और पक्का करने के लिए एक परियोजना शुरू की है। उन्होंने शिवसेना (यूटीबी) के प्रमुख तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना कहा, “वे ऐसा कर सकते थे।”

शिंदे ने कहा कि अगर 15 साल पहले मुंबई की सड़कें पक्की कर दी गई होतीं तो लगभग 3,500 करोड़ रुपये बचाए जा सकते थे। उल्लेखनीय है कि भारत के सबसे अमीर नागरिक निकाय बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) पर 1997 से लेकर 2022 तक शिवसेना का शासन था।

पिछले साल शिंदे के विद्रोह के बाद शिवसेना विभाजित हो गई थी। इसके बाद शिंदे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन से मुख्यमंत्री बने। उद्धव ठाकरे अब दूसरे गुट - शिवसेना (यूबीटी) का नेतृत्व करते हैं। शिंदे ने कहा, “हमने पहले चरण में 6,000 करोड़ रुपये की लागत से 450 किमी और दूसरे चरण में 450 किलोमीटर की सड़कों पर काम किया है। ठाणे में भी हम ऐसा ही करेंगे।”

शिवसेना (यूबीटी) ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वह एक जुलाई को बीएमसी के कामकाज में 'अनियमितताओं' के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। उल्लेखनीय है कि शिंदे ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) द्वारा चिह्नित मुंबई नागरिक निकाय के विभिन्न कार्यों में 12,024 करोड़ रुपये की ‘अनियमितताओं’ की जांच के लिए सोमवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन को मंजूरी दी थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM