छत्तीसगढ़ : बेटे की हत्या के आरोप में मां गिरफ्तार, पढ़े खबर..

खबरे |

खबरे |

छत्तीसगढ़ : बेटे की हत्या के आरोप में मां गिरफ्तार, पढ़े खबर..
Published : May 22, 2023, 7:03 pm IST
Updated : May 22, 2023, 7:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Chhattisgarh: Mother arrested for killing son
Chhattisgarh: Mother arrested for killing son

फुलेश्वरी ने पुलिस को बताया कि बेटा और बहु आए दिन उससे झगड़ा करते थे और उसके इलाज का खर्च भी उसे ही वहन करना पड़ता था।

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने बेटे की हत्या के आरोप में मां को गिरफ्तार किया है।  पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले में रुद्री थाना क्षेत्र के गंगरेल गांव में गणेश पटेल (40) की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी मां फुलेश्वरी पटेल (65) को गिरफ्तार किया है। 

उन्होंने बताया कि 15 मई को रुद्री पुलिस को गणेश पटेल की मां फुलेश्वरी ने सूचना दी थी कि किसी ने धारदार हथियार से उसके पुत्र की हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि इस सूचना के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तब जानकारी मिली कि गणेश की पत्नी और मां के बीच आए दिन घर में झगड़ा होता था तथा जब फुलेश्वरी से पूछताछ की गयी तब उसने बताया कि उसने ही अपने बेटे की हंसिया से हत्या की है। 

फुलेश्वरी ने पुलिस को बताया कि गणेश पटेल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह उसका इलाज तथा बहु से हो रहे झगड़े से तंग आ चुकी थी। पुलिस के अनुसार गणेश की मानसिक स्थिति बचपन से ठीक नहीं थी और उसका इलाज रायपुर के मनोरोग चिकित्सालय से चल रहा था।

फुलेश्वरी ने पुलिस को बताया कि बेटा और बहु आए दिन उससे झगड़ा करते थे और उसके इलाज का खर्च भी उसे ही वहन करना पड़ता था। उसने पुलिस को बताया कि 14 मई को गणेश की पत्नी अपने मायके गई तब उसने 15 मई को तड़के तीन बजे गणेश की हंसिया से हत्या कर दी।  अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने गणेश की हत्या के आरोप में फुलेश्वरी को गिरफ्तार कर लिया है।

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM