छत्तीसगढ़ : नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान घायल

खबरे |

खबरे |

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान घायल
Published : May 22, 2023, 11:12 am IST
Updated : May 22, 2023, 11:12 am IST
SHARE ARTICLE
Chhattisgarh: Two jawans injured in encounter with Maoists(सांकेतिक फोटो)
Chhattisgarh: Two jawans injured in encounter with Maoists(सांकेतिक फोटो)

मुठभेड़ में दो से तीन नक्सलियों के भी घायल होने संभावना है।

बीजापुर (छत्तीसगढ़) : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ में दो से तीन नक्सलियों के भी घायल होने संभावना है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पुसनार और हिरोली गांव के बीच सुरक्षाबलों को क्षति पहुंचाने के लिए माओवादियों ने बारूदी सुरंग बिछायी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना के बाद रविवार को पुसनार शिविर से जिला रिजर्व बल (डीआरजी) और कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था। दल के जवान रात करीब आठ बजे जंगल में थे तभी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस घटना में कोबरा 202 बटालियन के आरक्षक नकुल और मोहम्मद शाहिद घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जवानों को हाथ और पैर में चोट लगी है। उन्हें इलाज लिए बीजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायल जवानों की स्थिति सामान्य है तथा खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान कम से कम तीन नक्सलियों को भी गोली लगते देखा गया है जिन्हें उनके साथी अपने साथ ले गए हैं। इलाके में तलाश अभियान जारी है।

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM