महाराष्ट्र : बुलढाणा में बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत, 22 घायल

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : बुलढाणा में बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत, 22 घायल
Published : May 23, 2023, 6:02 pm IST
Updated : May 23, 2023, 6:02 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार-PTI
फोटो साभार-PTI

दो घायलों की हालत गंभीर है।

मुंबई : महाराष्ट्र के बुलढाणा में मंगलवार सुबह राज्य परिवहन निगम की बस और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो घायलों की हालत गंभीर है।

अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह सात बजकर 20 मिनट पर जिले में पुराने मुंबई-नागपुर राजमार्ग पर सिंदखेड राजा कस्बे के पास हुआ। दुर्घटना स्थल राज्य की राजधानी मुंबई से 450 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर स्थित है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस में 33 यात्री सवार थे और यह पुणे से बुलढाणा के मेहकर जा रही थी।

अधिकारी ने बताया कि जब बस पलसखेड चक्का गांव पहुंची, तो इसकी ट्रक से टक्कर हो गई। उन्होंने बताया, ‘‘हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए।’’ अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में बस सवार चार यात्री और दोनों वाहनों के चालक शामिल हैं। 

उन्होंने कहा कि तीन घायलों को सिंदखेड राजा कस्बे के ग्रामीण चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जबकि 15 अन्य को पड़ोसी जालना जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि जालना के अस्पताल ले जाए गए 15 में से दो लोगों की हालत नाजुक है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM