Bengaluru Building Accident: बेंगलुरु इमारत हादसा 6 और शव बरामद, हिरासत में मालिक और ठेकेदार

खबरे |

खबरे |

Bengaluru Building Accident: बेंगलुरु इमारत हादसा 6 और शव बरामद, हिरासत में मालिक और ठेकेदार
Published : Oct 23, 2024, 5:56 pm IST
Updated : Oct 23, 2024, 5:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Bengaluru building accident, 6 more bodies recovered news In Hindi
Bengaluru building accident, 6 more bodies recovered news In Hindi

अधिकारी ने कहा कि केवल चार मंजिल बनाने की अनुमति थी लेकिन सात मंजिलें बनाई गईं।

Bengaluru Building Accident News In Hindi: बेंगलुरु- कर्नाटक के बेंगलुरु के बाबूसपाल्या में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने के बाद खोज और बचाव अभियान के दौरान छह और शव बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या अब 7 हो गई है।

पुलिस ने कहा कि घटना मंगलवार को हुई, जिसके बाद अग्निशमन और आपातकालीन विभाग, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें मौके पर राहत कार्य में लगी हुई हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुनिराज रेड्डी के बेटे भुवन रेड्डी और इमारत का निर्माण करने वाले ठेकेदार मुनियप्पा को हिरासत में ले लिया गया है। यह इमारत भुवन रेड्डी के नाम पर बनाई जा रही थी।

अधिकारी ने कहा कि केवल चार मंजिल बनाने की अनुमति थी लेकिन सात मंजिलें बनाई गईं। बचाव दल ने मंगलवार को एक और शव बरामद किया। अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद 6 और शव बरामद किए गए हैं जबकि 6 लोग घायल हैं।

(For more news apart from Bengaluru building accident, 6 more bodies recovered News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM