महाराष्ट्र में आज बीआरएस की तीसरी रैली को संबोधित करेंगे चंद्रशेखर राव

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र में आज बीआरएस की तीसरी रैली को संबोधित करेंगे चंद्रशेखर राव
Published : Apr 24, 2023, 1:22 pm IST
Updated : Apr 24, 2023, 1:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Chandrasekhar Rao will address the third rally of BRS in Maharashtra today
Chandrasekhar Rao will address the third rally of BRS in Maharashtra today

पार्टी के पिछले साल नाम बदलने के बाद महाराष्ट्र में यह उसकी तीसरी जनसभा है।

हैदराबाद: भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव सोमवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बीआरएस ने एक ट्वीट कर कहा कि लोगों के बीच उत्साह के साथ औरंगाबाद एक ‘‘बड़ी’’ बैठक के लिए तैयार है।.

बीआरएस ने ट्वीट किया, ‘‘औरंगाबाद आज बीआरएस की एक बड़ी बैठक के लिए तैयार है। महाराष्ट्र में बीआरएस की तीसरी जनसभा के मद्देनजर औरंगाबाद में लोगों के बीच उत्साह और जोश है।’’

पार्टी के पिछले साल नाम बदलने के बाद महाराष्ट्र में यह उसकी तीसरी जनसभा है। इससे पहले, बीआरएस ने नांदेड और कंधार में बैठकें की थीं। केसीआर के नाम से मशहूर बीआरएस अध्यक्ष राव ने कहा था कि किसान समितियां गठित करने के लिए पार्टी के वाहन महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों में प्रत्येक गांव तक जाएंगे। बीआरएस महाराष्ट्र में अपना विस्तार करने के लिए उत्साहित दिख रही है। पिछले कुछ महीनों में कार्यकर्ता और नेता पार्टी में शामिल हुए हैं।

Location: India, Telangana, Hyderabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM