Maharastra: रत्नागिरी में बड़ा हादसा, पुलिसकर्मियों से भरी गाड़ी पलटी, 17 घायल

खबरे |

खबरे |

Maharastra: रत्नागिरी में बड़ा हादसा, पुलिसकर्मियों से भरी गाड़ी पलटी, 17 घायल
Published : Apr 24, 2023, 2:20 pm IST
Updated : Apr 24, 2023, 2:20 pm IST
SHARE ARTICLE
 vehicle carrying policemen overturned
vehicle carrying policemen overturned

न्हें रत्नागिरी में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज हो रहा है।

मुंबई : महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में सोमवार को सुरक्षा ड्यूटी के लिए पुलिसकर्मियों को लेकर जा रहे एक वाहन के पलट जाने से उसमें सवार 17 पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे नाते पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कशेली गांव के पास हुई।

अधिकारी ने बताया कि वाहन उस वक्त पलट गया जब यह प्रस्तावित बारसू रिफाइनरी परियोजना के सर्वेक्षण के सिलसिले में बंदोबस्त ड्यूटी के लिए पुलिसकर्मियों को लेकर राजापुर जा रहा था। उन्होंने बताया कि 17 पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें रत्नागिरी में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज हो रहा है।

उन्होंने बताया कि बारसू रिफाइनरी परियोजना के लिए मिट्टी का सर्वेक्षण सोमवार से रत्नागिरी में होने वाला है। परियोजना का विरोध कर रहे कुछ स्थानीय लोग इलाके में सर्वेक्षण वाली जगह पर जमा हो गए हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM