मप्र : देवास में ट्रक की चपेट में आई ऑटो रिक्शा, हादसे में चार लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

मप्र : देवास में ट्रक की चपेट में आई ऑटो रिक्शा, हादसे में चार लोगों की मौत
Published : May 24, 2023, 2:08 pm IST
Updated : May 24, 2023, 2:08 pm IST
SHARE ARTICLE
MP: Auto rickshaw hit by truck in Dewas, four people died in the accident
MP: Auto rickshaw hit by truck in Dewas, four people died in the accident

महिला का पति घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है।

देवास : मध्य प्रदेश के देवास में बुधवार को एक ऑटो रिक्शा, ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे ऑटो में सवार एक महिला, उसके दो नाबालिग बच्चों समेत एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि हादसा तड़के करीब चार बजे इंदौर-भोपाल बाईपास रोड पर जेल चौराहे के पास उस समय हुआ जब एक परिवार ऑटो रिक्शा से इंदौर की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि विपरीत दिशा से आ रहा एक डंपर ट्रक सड़क के डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गया और ऑटो रिक्शा से टकरा गया।

अधिकारी ने कहा कि घटना में ऑटो रिक्शा में यात्रा कर रही एक महिला, उसके दो और तीन साल के दो बच्चे और ट्रक में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि महिला का पति घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है।

Location: India, Madhya Pradesh, Dewas

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM