Earthquake: पश्चिमी नेपाल में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई तीव्रता

खबरे |

खबरे |

Earthquake: पश्चिमी नेपाल में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई तीव्रता
Published : May 24, 2023, 2:01 pm IST
Updated : May 24, 2023, 2:01 pm IST
SHARE ARTICLE
Photo
Photo

भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

काठमांडू: पश्चिमी नेपाल में बुधवार को तड़के 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र पूर्वी बझांग जिले में स्थित था। नेपाल के ‘नेशनल सीस्मोलॉजिकल सेंटर’ के अनुसार, काठमांडू से 450 किलोमीटर पश्चिम में स्थित बझांग जिले में सुबह चार बज कर करीब छह मिनट पर रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके पश्चिमी नेपाल के बाझंग के आसपास के जिलों में भी महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

पहाड़ी नेपाल में भूकंप अक्सर आते रहते हैं। अप्रैल में, 5.2 और 4.1 तीव्रता के दो भूकंप आए थे। नेपाल में अप्रैल 2015 में 7.8 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें लगभग 9,000 लोग मारे गए थे और लगभग 22,000 अन्य घायल हुए थे। इस दौरान 8,00,000 से अधिक घरों और स्कूल की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM