जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में एक तंबू पर पेड़ गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में एक तंबू पर पेड़ गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Published : May 25, 2023, 11:30 am IST
Updated : May 25, 2023, 11:30 am IST
SHARE ARTICLE
Jammu and Kashmir: Four people of a family died when a tree fell on a tent in Kishtwar
Jammu and Kashmir: Four people of a family died when a tree fell on a tent in Kishtwar

तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

किश्तवाड़/जम्मू : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बृहस्पतिवार सुबह चीड़ का पेड़ एक तंबू पर गिरने से घुमंतू समुदाय के एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। घटना केशवन में भालना वन क्षेत्र में हुई। तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण पेड़ उखड़ कर तंबू पर गिर गया।

किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खलील पोसवाल ने  कहा, ‘‘ वनीय क्षेत्र में खानाबदोश परिवार द्वारा लगाए गए तंबू पर चीड़ का पेड़ गिर गया। आज तड़के इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि यह परिवार अपनी भेड़-बकरियों के साथ दाचन की ओर जा रहा था लेकिन भारी बारिश के कारण उन्हें भालना के जंगल में रुकना पड़ा।

किश्तवाड़ के उपायुक्त देवांश यादव ने बताया कि तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यादव ने कहा, ‘‘ पुलिस का एक दल तुरंत मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू किया।’’ उन्होंने बताया कि शवों को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।

उपायुक्त ने बताया कि रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से परिवार को 50,000 रुपये की तत्काल राहत प्रदान की गई है। जान गंवाने वाले लोग कठुआ जिले के गठी-बरवल से थे।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM