महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे ने एक ही दिन में 65 फाइलों को दी मंजूरी

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे ने एक ही दिन में 65 फाइलों को दी मंजूरी
Published : Apr 26, 2023, 6:31 pm IST
Updated : Apr 26, 2023, 6:31 pm IST
SHARE ARTICLE
maharashtra chief minister shinde cleared 65 files in a single day
maharashtra chief minister shinde cleared 65 files in a single day

उन्होंने कहा, "मैं कभी छुट्टी पर नहीं जाता।

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक दिन में वीडियो कॉफ्रेंस के जरिये 65 फाइलों का को मंजूरी दे दी और शिवसेना उद्धव गुट के इन दावों को खारिज कर दिया कि वह ''छुट्टी पर'' हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, अपने गृह जिले सतारा के दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की 65 फाइलों को मंजूरी दी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने राहत एवं पुनर्वास विभाग को बेमौसम बारिश से प्रभावित लोगों की मदद के लिए तैयार रहने का भी निर्देश दिया। गौरतलब है कि शिवसेना (यूबीटी) ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री 'छुट्टी पर' हैं लेकिन शिंदे ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि उनके "छुट्टी पर" होने की खबरें गलत हैं।

महाबलेश्वर में पत्रकारों से बातचीत में, मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपने गृह जिले आने के बाद विभिन्न कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं, लोगों से मिल रहे हैं और अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "मैं कभी छुट्टी पर नहीं जाता। आज, मैंने तपोला-महाबलेश्वर सड़क के काम की समीक्षा की, सड़क के एक खंड की आधारशिला रखी और हिल स्टेशन के बुनियादी ढांचे पर जिला अधिकारियों के साथ बैठक की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पर्यटकों को सभी सुविधाएं मिलें।" इससे पहले मंगलवार को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने दावा किया था कि शिंदे मुख्यमंत्री पद से हटने वाले हैं। शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में कहा गया है, '‘मुख्यमंत्री निश्चित रूप से जाएंगे।’’.

बाद में पत्रकारों से बात करते हुए, 'सामना' के कार्यकारी संपादक और शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा कि शिंदे शायद "अपनी छुट्टी बढ़ा सकते हैं।".

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM