तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी से जुड़े परिसरों पर आयकर विभाग के छापे

खबरे |

खबरे |

तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी से जुड़े परिसरों पर आयकर विभाग के छापे
Published : May 26, 2023, 1:18 pm IST
Updated : May 26, 2023, 1:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Income Tax Department raids premises linked to Tamil Nadu Minister Senthil Balaji( फोटो साभार- PTI)
Income Tax Department raids premises linked to Tamil Nadu Minister Senthil Balaji( फोटो साभार- PTI)

ऐसा बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के अधिकारी मंत्री के निकट संबंधियों और कुछ ठेकेदारों के घरों पर छापे मार रहे हैं।

चेन्नई : आयकर विभाग के अधिकारियों ने तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी से जुड़े परिसरों पर शुक्रवार को यहां समन्वित छापे मारे। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने मामले की विस्तृत जानकारी दिए बगैर बताया कि मंत्री से कथित तौर पर जुड़े व्यक्तियों के परिसरों पर करूर और कोयम्बटूर सहित कई शहरों में छापे मारे जा रहे हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के अधिकारी मंत्री के निकट संबंधियों और कुछ ठेकेदारों के घरों पर छापे मार रहे हैं। करूर से द्रविड़ मुनेत्र कषगम के वरिष्ठ नेता बालाजी के पास आबकारी विभाग का प्रभार भी है। इस बीच करूर में शरारती तत्वों ने कथित तौर पर आयकर विभाग के अधिकारियों की कार क्षतिग्रस्त कर दी जिससे वहां तनाव फैल गया। द्रमुक के कद्दावर नेता से जुड़े परिसरों पर छापे ऐसे वक्त में मारे जा रहे हैं जब मुख्यमंत्री एम के स्टालिन विदेश यात्रा पर हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM