ओडिशा के गंजाम में भीषण सड़क हादसा: 12 लोगों की मौत, सात अन्य घायल

खबरे |

खबरे |

ओडिशा के गंजाम में भीषण सड़क हादसा: 12 लोगों की मौत, सात अन्य घायल
Published : Jun 26, 2023, 11:31 am IST
Updated : Jun 26, 2023, 12:41 pm IST
SHARE ARTICLE
Horrific road accident in Odisha's Ganjam: 12 killed
Horrific road accident in Odisha's Ganjam: 12 killed

‘‘जान गंवाने वाले 12 लोगों में सात लोग एक ही परिवार के थे और बाकी उनके रिश्तेदार थे।’’

बेहरामपुर (ओडिशा):  ओडिशा के गंजाम जिले में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर हो गई . जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हुए हैं। बेहरामपुर के पुलिस अधीक्षक सरवण विवेक एम. ने बताया कि हादसा रविवार देर रात यहां से करीब 35 किलोमीटर दूर बेहरामपुर-तप्तापानी मार्ग पर दिगपहांडी इलाके के पास हुआ, जब एक बारात लेकर जा रही बस दूसरी बस से टकरा गई।

बेहरामपुर में एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद ये लोग दिगपहांडी के पास खंडादेउली लौट रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस कर्मियों का एक दल मौके पर पहुंचा। उन्होंने कहा कि घायल लोगों को निकाला गया और अस्पतालों में पहुंचाया गया।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जान गंवाने वाले 12 लोगों में सात लोग एक ही परिवार के थे और बाकी उनके रिश्तेदार थे।’’ उन्होंने बताया कि घायल लोगों को यहां एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और दिगपहांडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘दो घायलों को बाद में एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल कटक में भर्ती कराया गया।’’ इस बीच, विशेष राहत आयोग ने घायलों को इलाज के लिए 30-30 हजार रुपये देने की मंजूरी दी है।

Location: India, Odisha, Brahmapur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM