Dehradun Earthquake News: राजधानी देहरादून में दर्ज किए गए भूकंप के झटके

खबरे |

खबरे |

Dehradun Earthquake News: राजधानी देहरादून में दर्ज किए गए भूकंप के झटके
Published : Aug 26, 2024, 8:20 am IST
Updated : Aug 26, 2024, 8:20 am IST
SHARE ARTICLE
Earthquake tremors recorded in the capital Dehradun news in hindi
Earthquake tremors recorded in the capital Dehradun news in hindi

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई है। यह एक छोटा भूकंप है

Earthquake News In Hindi: राजधानी देहरादून में रविवार देर रात भूकंप के झटके दर्ज किए गए। जिला प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई है। यह एक छोटा भूकंप है और शायद कम ही लोगों ने इसे महसूस किया होगा।

यह जानकारी जिला प्रशासन ने नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के हवाले से जारी की है। जिसमें बताया गया है कि भूकंप करीब 05 किमी की गहराई पर आया और इसका केंद्र रामगढ़ रेंज के पास बताया जा रहा है।

एसडीआरएफ कंट्रोल रूम ने भूकंप के बाद स्थिति को सामान्य बताया है, भूवैज्ञानिकों के मुताबिक देहरादून जिला भूकंप के लिहाज से संवेदनशील जोन 04 और 05 में आता है। इस लिहाज से यहां ऐसे छोटे झटके महसूस होना सामान्य बात है।

हालाँकि, इस क्षेत्र में कभी भी बड़े भूकंप आ सकते हैं। ऐसे में भूकंपरोधी तकनीक से भवन निर्माण पर जोर देना जरूरी है। क्योंकि ऐसे जोन में कभी भी बड़ा भूकंप आने की आशंका बनी रहती है। इसलिए सतर्कता ही बचाव है।

(For more news apart from Earthquake tremors recorded in the capital Dehradun news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM

अमृतसर में हो रही समलैंगिक परेड को लेकर छिड़ा विवाद |Gay Parade in Amritsar

08 Apr 2025 5:45 PM

Spokesman Di Sath :इस गांव में फैक्ट्री बांट रही है मौत! हर घर में कैंसर, पीलिया के मरीज| Nimrat Kaur

08 Apr 2025 5:44 PM