Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में लुधियाना से एक व्यक्ति गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में लुधियाना से एक व्यक्ति गिरफ्तार
Published : Oct 26, 2024, 10:03 am IST
Updated : Oct 26, 2024, 10:03 am IST
SHARE ARTICLE
Baba Siddiqui Murder Case One  arrested from Ludhiana News In Hindi
Baba Siddiqui Murder Case One arrested from Ludhiana News In Hindi

पंजाब पुलिस के प्रमुख गौरव यादव ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Baba Siddiqui Murder Case One person arrested from Ludhiana News In Hindi: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में लुधियाना से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस के प्रमुख गौरव यादव ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पंजाब पुलिस के महानिदेशक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए बताया कि पंजाब पुलिस और मुंबई पुलिस के संयुक्त अभियान में सुजीत सुशील सिंह को गिरफ्तार किया गया है तथा उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।

यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मुंबई पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाकर बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में वांछित सुजीत सुशील सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह मुंबई का रहने वाला है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘सुजीत हत्या की साजिश में शामिल था और एक अन्य आरोपी नितिन गौतम सप्रे ने तीन दिन पहले ही बाबा सिद्दीकी की हत्या के षड्यंत्र के बारे में उसे जानकारी दे दी थी। उसने उसे साजो-सामान भी मुहैया कराया था। मामले की जांच के लिए आरोपी को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।’’ मुंबई के बांद्रा इलाके में 12 अक्टूबर को तीन लोगों ने 66 वर्षीय सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

(For more news apart from  Baba Siddiqui Murder Case One person arrested from Ludhiana News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM