मुंबई में 31 लाख रुपये के मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

मुंबई में 31 लाख रुपये के मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published : May 27, 2023, 3:52 pm IST
Updated : May 27, 2023, 3:52 pm IST
SHARE ARTICLE
Smuggler arrested with drugs worth Rs 31 lakh in Mumbai
Smuggler arrested with drugs worth Rs 31 lakh in Mumbai

सामग्री के साथ 100 ग्राम और मादक पदार्थ बरामद किया।

मुंबई : मुंबई पुलिस ने मादक पदार्थ रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके पास से करीब 31 लाख रुपये का मेफेड्रोन बरामद किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान बृहस्पतिवार रात चलाया गया था। 

उन्होंने बताया, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की इकाई चार के कर्मियों ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध को शहर के सायन इलाके में स्थित एक बस अड्डे के पास संदिग्ध तरीके से घूमते हुए देखा।

पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 58 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी की पहचान रईस हकीम सैय्यद (53) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस की टीम तस्कर के साथ उसके चुनाभट्टी स्थित घर पर गई, जहां उन्होंने एक नाप-तौल मशीन और पैकिंग सामग्री के साथ 100 ग्राम और मादक पदार्थ बरामद किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी तस्कर के पास से बरामद मादक पदार्थ की कुल कीमत करीब 31 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि आरोपी को स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत गिरफ्तार किया गया। इस मामले को लेकर और भी लोगों के पकड़े जाने की संभावना है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM