भोपाल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

खबरे |

खबरे |

भोपाल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
Published : Jun 27, 2023, 11:36 am IST
Updated : Jun 27, 2023, 11:36 am IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

खराब मौसम के कारण वह सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भोपाल पहुंचे। यहां वह पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और फिर भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता समारोह में हिस्सा लेंगे। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम के कारण वह सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।

उन्होंने बताया कि भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राज्य पार्टी के संगठन प्रभारी मुरलीधर राव और भोपाल की महापौर मालती राय सहित अन्य लोगों ने हवाईअड्डे पर मोदी का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री जिन पांच ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, उनमें रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, मडगांव (गोवा)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM