प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

खबरे |

खबरे |

प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
Published : Jun 27, 2023, 11:49 am IST
Updated : Jun 27, 2023, 11:49 am IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार-PTI
फोटो साभार-PTI

मोदी ने सोमवार को ट्वीट किया था, ‘‘ये ट्रेन मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, बिहार और झारखंड के बीच संपर्क को बढ़ाएंगी।’’

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, बिहार और झारखंड में रेल संपर्क बढ़ाने के लिए मंगलवार को पांच वंदे भारत ट्रेन को यहां हरी झंडी दिखाई। उन्होंने रानी कमलापति स्टेशन से भोपाल से जबलपुर और भोपाल से इंदौर के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही उन्होंने पटना से रांची, धारवाड़ से बेंगलुरु और गोवा (मडगांव) से मुम्बई तक चलने वाली वंदेभारत ट्रेनों का वर्चुअल शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री आज सुबह ही यहां पहुंचे थे। उनका हेलीकॉप्टर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम के कारण वह सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।

प्रधानमंत्री ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों के प्रमुख शहरों के बीच पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रत्यक्ष और डिजिटल तरीके से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहली बार एक दिन में इतनी संख्या में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई।

मोदी ने सोमवार को ट्वीट किया था, ‘‘ये ट्रेन मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, बिहार और झारखंड के बीच संपर्क को बढ़ाएंगी।’’

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, इन पांच ट्रेन में रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, मडगांव (गोवा)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM