गोवा: मूसलाधार बारिश से पणजी के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति

खबरे |

खबरे |

गोवा: मूसलाधार बारिश से पणजी के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति
Published : Jun 28, 2023, 11:01 am IST
Updated : Jun 28, 2023, 11:01 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

महानगरपालिका के कर्मियों को रात में नालियों से कचरा हटाते देखा गया।

पणजी: मूसलाधार बारिश के कारण गोवा की राजधानी पणजी के कई हिस्सों में मंगलवार रात बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।  पणजी महानगरपालिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 18 जून रोड और माला इलाके उन क्षेत्रों में शामिल हैं, जहां अत्यधिक जलभराव हो गया है।

उन्होंने बताया कि मूसलाधार बारिश होने और जल निकासी प्रणाली अवरूद्ध हो जाने के कारण यह जलभराव हुआ है। महानगरपालिका के कर्मियों को रात में नालियों से कचरा हटाते देखा गया। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, लेकिन सुबह तक ही स्थिति का पता चल पाएगा। शहर में प्रमुख वाणिज्यिक क्षेत्रों में से एक 18 जून रोड पर कई दुकानों में पानी घुस गया है। गोवा में गत सप्ताहांत से बारिश हो रही है।

Location: India, Goa, Panaji

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM