Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में बर्फीले तूफान में फंसी दो कारें, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद

खबरे |

खबरे |

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में बर्फीले तूफान में फंसी दो कारें, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद
Published : Mar 29, 2024, 7:47 pm IST
Updated : Mar 29, 2024, 7:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Two cars stuck in snow storm in Jammu and Kashmir, Srinagar-Leh highway closed
Two cars stuck in snow storm in Jammu and Kashmir, Srinagar-Leh highway closed

बर्फीले तूफान के कारण श्रीनगर-लेह हाईवे बंद कर दिया गया है।

Jammu Kashmir News in hindi: 29 मार्च से देश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। शुक्रवार (29 मार्च) को राज्य के सोनमर्ग के हैंग इलाके में बर्फीला तूफान आया। इसके चलते दो कारें बर्फ में फंस गईं। कार में फंसे लोगों को बचाया गया। हालांकि, बर्फीले तूफान के कारण श्रीनगर-लेह हाईवे बंद कर दिया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 30 मार्च को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। 19 राज्यों में बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली ऑरेंज अलर्ट पर हैं। यहां आंधी-तूफान आ सकता है।

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल, उड़ीसा और सिक्किम में बादल छाए रहेंगे। इन राज्यों में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

आईएमडी के वैज्ञानिक ने शुक्रवार (29 मार्च) को जानकारी देते हुए कहा कि अप्रैल-मई में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। इस दौरान लू चलने की भी आशंका है। अप्रैल में देश के मध्य भाग में लू की स्थिति रहेगी। मई सीजन का सबसे गर्म महीना होगा। इस बीच देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में भीषण गर्मी पड़ सकती है।

(For more news apart from Two cars stuck in snow storm in Jammu and Kashmir news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM