इंदौर में बड़ा हादसा: मंदिर में पुरातन बावड़ी की छत धंसी, 25 लोग गिरे

खबरे |

खबरे |

इंदौर में बड़ा हादसा: मंदिर में पुरातन बावड़ी की छत धंसी, 25 लोग गिरे
Published : Mar 30, 2023, 3:52 pm IST
Updated : Mar 30, 2023, 3:52 pm IST
SHARE ARTICLE
Big accident in Indore: The roof of the ancient stepwell in the temple caved in, 25 people fell
Big accident in Indore: The roof of the ancient stepwell in the temple caved in, 25 people fell

मंदिर में रामनवमी पर हवन हो रहा था

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रामनवमी पर एक बड़ा हादसा हो गया है.  यहां एक मंदिर में रामनवमी के मौके पर आयोजित हवन के दौरान पुरातन बावड़ी (कुआं) की छत गिर गई। छत धंसने से कम से कम 25 लोग उसमें गिर गए हैं। बावड़ी में गिरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।  हादसे के बाद अब तक 15 लोगों को बचाकर एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, हादसा स्नेह नगर के पास पटेल नगर में हुआ। यहां बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर के कुएं की छत ढह गई। बता दें कि मंदिर में रामनवमी पर हवन हो रहा था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब तक 10 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. जबकि 9 लोग अभी भी फंसे हुए हैं. उन्हें  बचाने का प्रयास किया जा रहा है। बचाए गए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि वह स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। बताया जा रहा है कि मंदिर में राम रामनवमी के दिन हवन हो रहा था। इसमें शामिल होने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे।

लोग पूजा-अर्चना और आरती कर रहे थे। मंदिर में एक बावड़ी (कुआं) था, जिसकी छत 10 साल पहले बनाई गई थी। पूजा के दौरान बावड़ी की छत पर 20-25 लोग बैठे थे, अचानक छत गिर गई। छत गिरने से करीब 20-25 लोग कुएं में गिर गए। जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. हालांकि, कुएं में पानी है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है. मंदिर के पास लोगों के जाने पर रोक है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM