छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत, 20 घायल

खबरे |

खबरे |

छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत, 20 घायल
Published : Mar 30, 2023, 5:47 pm IST
Updated : Mar 30, 2023, 5:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Chhattisgarh: Three women killed, 20 injured in road accident
Chhattisgarh: Three women killed, 20 injured in road accident

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई तथा 20 अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों बताया कि जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ठकुरदिया गांव के करीब बुधवार रात सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं राधा मानिकपुरी (50), कचरा मानिकपुरी (55) और भूरी बाई मानिकपुरी (58) की मौत हो गई तथा 20 अन्य घायल हो गए हैं। राधा और कचरा सगी बहनें हैं।

कसडोल थाना के प्रभारी कैलाश चंद्र दास ने बताया कि बुधवार को कुछ ग्रामीण एक ट्रैक्टर में सवार होकर विवाह कार्यक्रम में शामिल होने खैंदा गांव से तुरतुरिया गांव गए थे। वापसी के दौरान देर रात जब वह तुरतुरिया गांव में मंदिर का दर्शन कर खैंदा गांव वापस लौट रहे थे तब ठकुरदिया गांव के करीब ट्रैक्टर ​अनियंत्रित होकर पलट गया।

दास ने बताया कि इस घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM