इंदौर हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, CM शिवराज से बात कर ली हालात की जानकारी

खबरे |

खबरे |

इंदौर हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, CM शिवराज से बात कर ली हालात की जानकारी
Published : Mar 30, 2023, 3:58 pm IST
Updated : Mar 30, 2023, 3:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Prime Minister expressed grief over the Indore accident
Prime Minister expressed grief over the Indore accident

पटेल नगर के मंदिर में हुए हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

 New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में स्थित एक मंदिर में बृहस्पतिवार को रामनवमी के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पुरातन बावड़ी की छत धंसने की घटना पर दुख जताया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से बात कर हालात की जानकारी ली।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘इंदौर में हुए हादसे से बेहद दुखी हूं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की और ताजा स्थिति की जानकारी ली। राज्य सरकार तेजी से बचाव और राहत कार्य चला रही है। सभी प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ मेरी प्रार्थना।’’

प्रत्यक्षदर्शियों ने बावड़ी की छत धंसने से कम से कम 25 लोगों के उसमें गिरने की आशंका जताई है। पटेल नगर के मंदिर में हुए हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर में पुरातन बावड़ी की छत पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी और छत संभवत: ज्यादा लोगों का बोझ नहीं सहन कर सकी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM