SVB संबंधी प्रस्ताव करदाताओं की धनराशि की सुरक्षा सुनिश्चित करता है : बाइडन

खबरे |

खबरे |

SVB संबंधी प्रस्ताव करदाताओं की धनराशि की सुरक्षा सुनिश्चित करता है : बाइडन
Published : Mar 13, 2023, 1:54 pm IST
Updated : Mar 13, 2023, 1:54 pm IST
SHARE ARTICLE
SVB proposal ensures safety of taxpayers' money: Biden
SVB proposal ensures safety of taxpayers' money: Biden

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ मुझे खुशी है कि वे इस समस्या के एक त्वरित समाधान पर पहुंचे है, जो अमेरिकी श्रमिकों ..

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश के लोगों और कारोबारियों को भरोसा दिलाया है कि सिलिकॉन वैली बैंक के बंद होने संबंधी प्रस्ताव से करदाताओं की धनराशि को कोई खतरा पैदा नहीं होगा और वे भरोसा रखें कि बैंक में जमा उनका धन जरूरत पर उन्हें मिल जाएगा। बाइडन ने रविवार देर रात एक बयान में कहा कि वह सोमवार को इसकी भी जानकारी देंगे कि अमेरिका आर्थिक सुधारों की रक्षा के लिए कैसे एक लचीली बैंकिंग प्रणाली को बनाए रखेगा।

कैलिफोर्निया स्थित सिलिकॉन वैली बैंक अमेरिका में 16वां सबसे बड़ा बैंक है, जिसे शुक्रवार को कैलिफोर्निया के वित्तीय संरक्षण और नवाचार विभाग द्वारा बंद कर दिया गया था। बाद में फेडेरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कार्पोरेशन को इसका रिसीवर नियुक्त किया है।

बाइडन ने कहा कि उनके निर्देश पर वित्त विभाग के सचिव और राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक ने एसवीबी और सिग्नेचर बैंक में समस्याओं के समाधान के लिए बैंकिंग नियामकों के साथ पूरी लगन से काम किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ मुझे खुशी है कि वे इस समस्या के एक त्वरित समाधान पर पहुंचे है, जो अमेरिकी श्रमिकों और छोटे व्यवसायों की रक्षा करता है और हमारी वित्तीय प्रणाली को सुरक्षा प्रदान करता है। इसका समाधान यह भी सुनिश्चित करता है कि करदाताओं की धनराशि को जोखिम में न डाला जाए। अमेरिकी लोगों और कारोबारियों को यह विश्वास करना चाहिए कि जब उन्हें उनकी जमा पूंजी की आवश्यकता होगी तो वे उसका इस्तेमाल कर सकेंगे। ’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM