Taiwan Earthquake: ताइवान में 6 की तीव्रता का भूकंप, 15 व्यक्ति मामूली रूप से घायल

खबरे |

खबरे |

Taiwan Earthquake: ताइवान में 6 की तीव्रता का भूकंप, 15 व्यक्ति मामूली रूप से घायल
Published : Jan 21, 2025, 9:47 am IST
Updated : Jan 21, 2025, 9:47 am IST
SHARE ARTICLE
Earthquake of Magnitude 6 in Taiwan today News In Hindi
Earthquake of Magnitude 6 in Taiwan today News In Hindi

इस भूकंप की वजह से 15 व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गए।

Earthquake of Magnitude 6 in Taiwan today News In Hindi: ताइवान के दक्षिणी इलाके में सोमवार की रात छह की तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। अमेरिका के भूगर्भिक सर्वेक्षण विभाग ने यह जानकारी दी।

इस भूकंप की वजह से 15 व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गए। अमेरिकी भूगर्भिक सर्वेक्षण विभाग (यूएसजीएस) के मुताबिक भूकंप के यह झटके स्थानीय समयानुसार देर रात 12 बजकर 17 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र ताइवान के युजिंग से 12 किलोमीटर उत्तर में स्थित था।

ताइवान के केन्द्रीय मौसम प्रशासन के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 दर्ज की गयी। भूकंप के कारण किसी व्यक्ति की मौत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है, यद्यपि बचावकर्मी अभी भी क्षति का आकलन कर रहे हैं।

ताइवान के अग्निशमन विभाग ने बताया कि 15 लोगों को मामूली चोटों के कारण अस्पताल भेजा गया है। विभाग ने बताया कि इनमें एक बच्चे सहित वे छह लोग शामिल हैं, जिन्हें ताइनान शहर के नानक्सी जिले में एक मकान के मलबे से निकाला गया। एक प्रांतीय राजमार्ग पर स्थित झूवेई पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।

(For more news apart from Earthquake of Magnitude 6 in Taiwan today News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM