प्रभावी कार्रवाई से वामपंथी उग्रवाद अब केवल 10-12 जिलों तक सिमट गया है : राजनाथ

खबरे |

खबरे |

प्रभावी कार्रवाई से वामपंथी उग्रवाद अब केवल 10-12 जिलों तक सिमट गया है : राजनाथ
Published : Jul 1, 2023, 5:25 pm IST
Updated : Jul 1, 2023, 5:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Rajnath
Rajnath

उन्होंने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ में, खासकर बस्तर में जबरन धर्म परिवर्तन की घटनाएं बढ़ रही हैं और कांग्रेस सरकार को इसे रोकना चाहिए।

रायपुर: कांग्रेस पर देश में आजादी के बाद अपनी राजनीति को प्राथमिकता देने और आदिवासियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रभावी कार्रवाई के कारण वामपंथी उग्रवाद सिमट कर अब देश के केवल 10-12 जिलों में रह गया है, जिनमें से कुछ छत्तीसगढ़ में हैं। सिंह ने दावा किया कि यदि कांग्रेस सरकार ने पूरा सहयोग दिया होता तो वामपंथी उग्रवाद का सफाया हो गया होता।

छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल कांकेर जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘आजादी के बाद कांग्रेस ने खुद को और अपनी राजनीति को प्राथमिकता दी तथा आदिवासियों की उपेक्षा की।’’

सिंह ने कहा, ‘‘पिछले नौ सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रभावी कार्रवाई के कारण वामपंथी उग्रवाद का असर अब केवल 10-12 जिलों में रह गया है, जिनमें से कुछ छत्तीसगढ़ में हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं दावा कर सकता हूं कि यदि कांग्रेस सरकार ने पूरा सहयोग दिया होता तो वामपंथी उग्रवाद का सफाया हो गया होता।’’

इसके साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस पर देश में आजादी के बाद अपनी राजनीति को प्राथमिकता देने और आदिवासियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ में, खासकर बस्तर में जबरन धर्म परिवर्तन की घटनाएं बढ़ रही हैं और कांग्रेस सरकार को इसे रोकना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है ।’’ रैली को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने पड़ोसी को यह बता देना चाहता हूं कि भारत के साथ छेड़-छाड़ मत करना। भारत को आंख दिखाने की कोशिश मत करना। हम केवल इस पार से ही नहीं मारेंगे, जरूरत पड़ने पर उस पार भी आकर मार सकते हैं।’’

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM