Manipur Violence: मेरा मणिपुर जल रहा है, कृपया मदद करें, मेरीकॉम ने फोटो शेयर कर मोदी से मांगी मदद

खबरे |

खबरे |

Manipur Violence: मेरा मणिपुर जल रहा है, कृपया मदद करें, मेरीकॉम ने फोटो शेयर कर मोदी से मांगी मदद
Published : May 4, 2023, 3:55 pm IST
Updated : May 4, 2023, 3:55 pm IST
SHARE ARTICLE
My Manipur is burning, please help: Mary Kom
My Manipur is burning, please help: Mary Kom

सुरक्षा बलों ने अब तक हिंसा प्रभावित इलाकों से 4,000 लोगों को बचाया।

इम्फाल: ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज एम.सी. मेरीकॉम ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से मणिपुर में भड़की हिंसा पर काबू पाने में मदद करने की अपील की। उन्होंने आज तड़के एक ट्वीट किया जिसमें, हिंसा की तस्वीर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को टैग करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरा मणिपुर जल रहा है, कृपया मदद करें।"

गौरतलब है कि बुधवार को पूर्वोत्तर राज्य में एक जनजातीय आंदोलन के दौरान हिंसा भड़क गई थी जिसके बाद सेना और असम रायफल्स को स्थिति नियंत्रित करने के लिए तैनात किया गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सेना और असम रायफल्स के जवानों को रात में तैनात किया गया और दोनों बल, राज्य पुलिस के साथ सुबह तक हिंसा रोकने में सफल रहे।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने अब तक हिंसा प्रभावित इलाकों से 4,000 लोगों को बचाया। उन्होंने कहा कि और भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया, "स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए फ्लैग मार्च किया जा रहा है।"

इम्फाल घाटी में वर्चस्व रखने वाले गैर-आदिवासी मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल करने की मांग के विरोध में चुराचांदपुर जिले के तोरबंग इलाके में 'ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर' (एटीएसयूएम) द्वारा बुलाए गए 'आदिवासी एकजुटता मार्च' के दौरान बुधवार को हिंसा भड़क गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रैली में हजारों आंदोलनकारी शामिल थे, इस दौरान आदिवासियों और गैर-आदिवासियों के बीच झड़पें हुईं और अन्य जिलों में भी हिंसा फैल गई।

Location: India, Manipur, Imphal

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM