Security Force News: जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई, पाकिस्तानी घुसपैठिया ढ़ेर

खबरे |

खबरे |

Security Force News: जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई, पाकिस्तानी घुसपैठिया ढ़ेर
Published : Apr 5, 2025, 9:45 am IST
Updated : Apr 5, 2025, 9:45 am IST
SHARE ARTICLE
Pakistani intruder killed in security forces action on in Jammu News In Hindi
Pakistani intruder killed in security forces action on in Jammu News In Hindi

उन्होंने कहा कि जवानों ने घुसपैठिए को रुकने को कहा लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी और आगे बढ़ता रहा।

Pakistani intruder killed in security forces action on in Jammu News In Hindi: जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कार्रवाई में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता के यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने दावा किया कि इस कार्रवाई से सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई.  आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घुसपैठिया आर एस पुरा सेक्टर में सीमा चौकी अब्दुलियान में मारा गया।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बीएसएफ के सतर्क जवानों ने चार और पांच अप्रैल की दरमियानी रात को एक घुसपैठिए को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते देखा।’’

उन्होंने कहा कि जवानों ने घुसपैठिए को रुकने को कहा लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी और आगे बढ़ता रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘बीएसएफ के जवानों ने खतरे को भांपते हुए घुसपैठिए को मार गिराया। घुसपैठिए की पहचान और मकसद का पता लगाया जा रहा है।’’ बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना को लेकर पाकिस्तानी समकक्ष के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया जा रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बीएसएफ ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए घटनास्थल से ले गई।(pti)

(For More News Apart From Pakistani intruder killed in security forces action on in Jammu News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM