कर्नाटक में कांग्रेस की जीत लोगों का मुझे दिया गया सबसे अच्छा उपहार : शिवकुमार

खबरे |

खबरे |

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत लोगों का मुझे दिया गया सबसे अच्छा उपहार : शिवकुमार
Published : May 15, 2023, 12:02 pm IST
Updated : May 15, 2023, 12:02 pm IST
SHARE ARTICLE
Congress victory in Karnataka best gift given to me by people: Shivakumar
Congress victory in Karnataka best gift given to me by people: Shivakumar

नतीजों की घोषणा 13 मई को हुई।

बेंगलुरु :  कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि 10 मई को हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड बहुमत से जीत, लोगों द्वारा उन्हें उनके जन्मदिन पर दिया गया सबसे अच्छा तोहफा है।

सोमवार को अपना 62वां जन्मदिन मना रहे आठ बार के विधायक शिवकुमार ने कहा, ‘‘मेरा जीवन कर्नाटक के लोगों की सेवा के लिए समर्पित है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे जन्मदिन से पहले, कर्नाटक के लोगों ने मुझे संभवत: सबसे अच्छा उपहार दिया है। मेरे कांग्रेस परिवार को, उनकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।’’

कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद अब शिवकुमार और पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्दरमैया मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं।

कर्नाटक कांग्रेस के विधायक दल की रविवार को हुई बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष एम मल्लिकार्जुन खरगे को राज्य के नए मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए सर्वसम्मति से जिम्मेदारी सौंपी गई।

कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटें, भारतीय जनता पार्टी ने 66 और जनता दल (एस) ने 19 सीटें जीती। नतीजों की घोषणा 13 मई को हुई।

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM