सरकारी विभागों में 30 लाख पद खाली, आज सिर्फ़ पत्र 71 हजार नियुक्ति पत्र बांटे गए, क्यों ? : खड़गे

खबरे |

खबरे |

सरकारी विभागों में 30 लाख पद खाली, आज सिर्फ़ पत्र 71 हजार नियुक्ति पत्र बांटे गए, क्यों ? : खड़गे
Published : May 16, 2023, 12:33 pm IST
Updated : May 16, 2023, 12:33 pm IST
SHARE ARTICLE
फाइल फोटो
फाइल फोटो

उन्होंने दावा किया, ‘‘सरकारी महकमों में 30 लाख़ पद ख़ाली हैं, पर आज सिर्फ़ 71,000 भर्ती पत्र बांटने का इवेंट बनाया गया है !’’

New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 71 हजार नियुक्ति पत्र बांटे जाने को लेकर मंगलवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकारी विभागों में 30 लाख पद खाली हैं, लेकिन भर्ती पत्र बांटने को ‘इवेंट’ बनाया गया है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री मोदी अब तक ‘‘18 करोड़ युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर चुके हैं।’’

खड़गे ने ट्वीट किया, ‘‘सालाना 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा करने वाले मोदी जी ने, 9 साल में, अब तक 18 करोड़ युवाओं के सपने चकनाचूर कर दिए।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘सरकारी महकमों में 30 लाख़ पद ख़ाली हैं, पर आज सिर्फ़ 71,000 भर्ती पत्र बांटने का इवेंट बनाया गया है !’’

खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, युवाओं से किये विश्वासघात का पुरज़ोर जवाब देगी।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रोजगार मेले के तहत करीब 71 हजार नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। ये नियुक्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों व केंद्र शासित प्रदेशों में भी हुई हैं।. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इन नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी किया।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM