प्रदर्शनकारी पहलवानों से मिले सचिन पायलट, कहा - बेटियों की जायज मांगें पूरी हों, निष्पक्ष जांच हो

खबरे |

खबरे |

प्रदर्शनकारी पहलवानों से मिले सचिन पायलट, कहा - बेटियों की जायज मांगें पूरी हों, निष्पक्ष जांच हो
Published : May 19, 2023, 5:23 pm IST
Updated : May 19, 2023, 5:23 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पायलट ने कहा,‘‘ पिछले 26-27 दिनों से हमारे चोटी के खिलाड़ी पीड़ा झेल रहे हैं।

New Delhi: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलवान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच कई बड़े छोटे नेता उनसे मिलने पहुंचे और उनका समर्थन किया। वहीं आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी प्रदर्शनकारी पहलवानों से मिलने पहुंचे और उनका समर्थन किया.
 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने शुक्रवार को कहा कि प्रदर्शनकारी पहलवानों की ‘जायज मांग’ जल्द से जल्द पूरी करके देश के कानून के दायरे में निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

पायलट ने कहा,‘‘ जो भी मेरी बात सुन रहे हैं उन से मेरा अनुरोध है कि खिलाड़ियों की सभी जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और देश के कानून और संविधान के तहत कार्रवाई की जाए। (संविधान में) इसका स्पष्ट उल्लेख है कैसे कार्रवाई की जानी चाहिए।’’

पायलट ने कहा,‘‘ पिछले 26-27 दिनों से हमारे चोटी के खिलाड़ी पीड़ा झेल रहे हैं। वे अपने साथ हुए गलत काम के लिए कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। वे इतने दिनों से गुहार लगा रहे हैं और इंतजार कर रहे हैं ताकि उन्हें उचित सम्मान मिले। हम चाहते हैं कि उनकी आवाज सुनी जाए और उन्हें न्याय मिले।’’.

उन्होंने कहा,‘‘ पहलवान जो मांग कर रहे हैं हम उसकी निष्पक्ष जांच चाहते हैं। उन्होंने हमारा गौरव बढ़ाया है। कानून के दायरे में उनकी बात सुनी जानी चाहिए। अगर उन्हें न्याय देने में देरी हो रही है, तो हमें आत्मचिंतन करना चाहिए कि ऐसा क्यों हो रहा है और किसके दबाव में हो रहा है।’

प्रदर्शनकारी पहलवान एक नाबालिग सहित महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के लिए भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पहलवानों ने बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए 21 मई की समय सीमा तय की है। ऐसा न करने पर वे खापों और गांवों के वरिष्ठ जनों से मिलकर आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए रूपरेखा तय करेंगे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM