Ramoji Rao Dies News: देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का निधन, लंबे समय से थे बीमार

खबरे |

खबरे |

Ramoji Rao Dies News: देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का निधन, लंबे समय से थे बीमार
Published : Jun 8, 2024, 10:58 am IST
Updated : Jun 8, 2024, 10:58 am IST
SHARE ARTICLE
Ramoji Rao passes away news
Ramoji Rao passes away news

रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में बड़ा नाम थे। वह रामोजी फिल्म सिटी और etv नेटवर्क के मालिक थे.

Ramoji Rao Dies News: रामोजी ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन रामोजी राव (Ramoji Rao Dies) का शनिवार सुबह  4:50 बजे हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. जानकारी के अनुसार वो लंबे समय से. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे. रामोजी राव का पार्थिव शरीर रामोजी फिल्म सिटी में उनके आवास पर रखा गया है।  

रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में बड़ा नाम थे। वह रामोजी फिल्म सिटी और etv नेटवर्क के मालिक थे. आपको बता दें कि उनके द्वारा स्थापित हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी दक्षिणी और बॉलीवुड फिल्मों के लिए एक बड़ा मंच है। यह फिल्म सिटी कई सौ एकड़ में फैली हुई है और यहां अब तक हजारों फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।

तेलंगाना बीजेपी प्रमुख जी किशन रेड्डी ने राव के निधन पर दुख जताया और कहा कि रामोजी राव के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है. पत्रकारिता और तेलुगु मीडिया में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उसके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

जानकारी दे दे कि सिनेमा की दुनिया में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार से भी नवाजा गया था । साल 2016 में उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था.

आपको बता दें कि रामोजी राव का इलाज हैदराबाद के स्टार हॉस्पिटल में चल रहा था। 5 जून को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

श्री रामोजी राव गरू का निधन अत्यंत दुःखद है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है। अपने उल्लेखनीय प्रयासों से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार और उत्कृष्टता के नये मानक स्थापित किए।

रामोजी राव गारू में भारत के विकास को लेकर जुनून था। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनके साथ बातचीत करने और उनकी बुद्धिमत्ता से लाभ उठाने के कई अवसर मिले। इस कठिन समय में उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।

(For More News Apart fromRamoji Film City founder Ramoji Rao passes away news in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)


 

Location: India, Telangana, Hyderabad

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM