Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: यौन शोषण मामले में निर्माता सहित दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

खबरे |

खबरे |

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: यौन शोषण मामले में निर्माता सहित दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
Published : Jun 20, 2023, 11:45 am IST
Updated : Jun 20, 2023, 11:45 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

एक्ट्रेस द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी.

Mumbai: कॉमेडी टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने शो के निर्माता असित मोदी और शो से जुड़े दो और लोगों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने प्रोड्यूसर असित मोदी सहित तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

बता दें कि एक्ट्रेस द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी. वहीं अब  पुलिस ने असित मोदी के साथ-साथ, ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज के खिलाफ धारा 354 और 509 के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। रिपोर्ट्स की माने तो इस मामले में पुलिस ने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

बता दें कि एक्ट्रेस के स्टेटमेंट के बाद पवई पुलिस ने  इस मामले में असित मोदी और सोहेल रमानी को अपना स्टेटमेंट दर्ज करवाने के लिए समन भी भेजा था। हालांकि, असित मोदी ने एक्ट्रेस द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया था. उन्होंने अपने बयान में कहा था कि वह हमें और शो दोनों को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। 

गौरतलब है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मिसेज सोढ़ी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस एक मीडिया बातचीत में ये बताया था कि शो के निर्माता असित मोदी सालों से उनका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। 
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM