सोचता हूं कि भारतीय मनोरंजन जगत का हिस्सा बनने का मौका मिलने का अनुभव कैसा होगा : दक्षिण कोरियाई अभिनेता ताएसिओन

खबरे |

खबरे |

सोचता हूं कि भारतीय मनोरंजन जगत का हिस्सा बनने का मौका मिलने का अनुभव कैसा होगा : दक्षिण कोरियाई अभिनेता ताएसिओन
Published : Jun 27, 2023, 4:25 pm IST
Updated : Jun 27, 2023, 4:25 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार -PTI
फोटो साभार -PTI

ताएसिओन (34) ने कहा कि केवल मनोरंजन के क्षेत्र की बात नहीं है, मुझे लगता है कि भारत के पास और कई खजाने भी हैं।

New Delhi: दक्षिण कोरियाई अभिनेता ओके ताएसिओन का कहना है कि उन्हें भारतीय फिल्में और धारावाहिक बहुत पसंद हैं और वह कई बार सोचते हैं कि इनका हिस्सा बनने का अनुभव कैसा होगा। दक्षिण कोरिया सीरीज ‘विन्सेंजो’ में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले ताएसिओन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को सियोल से ऑनलाइन दिए साक्षात्कार में भारत से मिल रहे प्यार पर कहा कि वह इस प्यार का कर्ज अदा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

ताएसिओन अभी तक भारत की यात्रा पर नहीं आए हैं, हालांकि वह जल्द ही यहां आना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे कई भारतीय फिल्में तथा अन्य मनोरजंन सामग्री पसंद है और कोरिया में भी इसे काफी पसंद किया जा रहा है। कई बार इन्हें देखते हुए मुझे ऐसा लगता है कि इनका हिस्सा बनने का अनुभव कैसा होगा।’’

ताएसिओन (34) ने कहा कि केवल मनोरंजन के क्षेत्र की बात नहीं है, मुझे लगता है कि भारत के पास और कई खजाने भी हैं।

गायक एवं अभिनेता ताएसिओन ओटीटी मंच ‘प्राइम वीडियो’ की सीरीज ‘हार्टबीट’ में आधे इंसान और आधे पिशाच (वैम्पायर) की भूमिका निभा रहे हैं, जिसका प्रसारण सोमवार से मंच पर किया गया। ताएसिओन ने कहा कि इसमें उन्हें ‘वैम्पायर’ की भूमिका निभाने को मिल रही थी इसलिए ही वह इसकी ओर आकर्षित हुए।

सीरीज ‘हार्टबीट’ में यून सो-ही, वॉन जी-एन और पार्क कांग-ह्यून जैसे कलाकार भी हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM