Walt Disney के साथ गठजोड़ के जरिए बच्चों के उत्पादों की श्रेणी में कदम रखेगी वेलस्पन

खबरे |

खबरे |

Walt Disney के साथ गठजोड़ के जरिए बच्चों के उत्पादों की श्रेणी में कदम रखेगी वेलस्पन
Published : Mar 12, 2023, 3:55 pm IST
Updated : Mar 12, 2023, 3:55 pm IST
SHARE ARTICLE
Welspun to foray into baby products through tie-up with Walt Disney
Welspun to foray into baby products through tie-up with Walt Disney

कंपनी ने इस वर्ष जनवरी में यूरोप और ब्रिटेन के बाजारों के लिए वॉल्ट डिज्नी के साथ एक ब्रांड लाइसेंस समझौता किया था।

New Delhi: कपड़े से बने उत्पादों (होम टेक्सटाइल्स) की कंपनी वेलस्पन इंडिया द वॉल्ट डिज्नी कंपनी के साथ हुए लाइसेंस समझौते के जरिए बच्चों के उत्पादों की श्रेणी में कदम रखना चाहती है। वेलस्पन की मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक दीपाली गोयनका ने यह कहा। कंपनी ने इस वर्ष जनवरी में यूरोप और ब्रिटेन के बाजारों के लिए वॉल्ट डिज्नी के साथ एक ब्रांड लाइसेंस समझौता किया था।

गोयनका ने कहा, ‘‘मंदी आ भी जाती है तो भी लोग बच्चों की मांग के साथ समझौता नहीं करेंगे। बच्चों के उत्पादों के क्षेत्र में अपार अवसर हैं। मंदी हो चाहे तेजी, मांग पर असर नहीं पड़ता।’’

इस समझौते के तहत वेलस्पन को डिज्नी, पिक्सर, मार्वल और लुकास ब्रांड समेत डिज्नी की फ्रेंचाइजी तथा कैरेक्टरों का उपयोग होम टेक्सटाइल उत्पादों में करने, ऐसे उत्पाद डिजाइन, विकसित, विनिर्माण एवं वितरण करने का अधिकार मिल गया है।

वेलस्पन इंडिया के प्रेसिडेंट एवं वैश्विक प्रमुख केयुर पारेख ने कहा कि वॉल्ट डिज्नी के साथ हुआ समझौता बच्चों की नयी श्रेणी में वेलस्पन की यात्रा की शुरुआत करेगा। उन्होंने बताया कि मौजूदा लाइसेंस की अवधि तीन वर्ष है और यह यूरोपीय संघ के देशों, ब्रिटेन तथा दक्षिण अफ्रीका के बाजारों के लिए है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM