भारत में 2030 तक 12.7 अरब डॉलर निवेश करेगी अमेजन वेब सर्विसेज

खबरे |

खबरे |

भारत में 2030 तक 12.7 अरब डॉलर निवेश करेगी अमेजन वेब सर्विसेज
Published : May 18, 2023, 1:21 pm IST
Updated : May 18, 2023, 1:21 pm IST
SHARE ARTICLE
Amazon Web Services to invest $12.7 billion in India by 2030
Amazon Web Services to invest $12.7 billion in India by 2030

कंपनी 2016 से 2022 के दौरान 3.7 अरब डॉलर (30,900 करोड़ रुपये) निवेश कर चुकी है।

मुंबई : अमेजन वेब सर्विसेज (ASW) भारत में क्लाउड संबंधित बुनियादी ढांचा में 2030 तक 1,05,600 करोड़ रुपये (12.7 अरब डॉलर) निवेश करेगी। कंपनी क्लाउड सेवाओं में ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिये यह निवेश कर रही है।

अमेजन की क्लाउड कम्प्यूटिंग इकाई ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि डेटा सेंटर बुनियादी ढांचा में निवेश से भारतीय कारोबार में सालाना औसतन 1,31,700 पूर्णकालिक नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है। बयान के अनुसार जो नौकरियां सृजित होंगी, उसमें निर्माण, इंजीनियरिंग, दूरसंचार और अन्य रोजगार शामिल हैं।

एडब्ल्यूएस ने बयान में कहा कि उसकी भारत में क्लाउंड संबंधित बुनियादी ढांचे में 1,05,600 करोड़ रुपये निवेश की योजना है। इसके साथ 2030 तक भारत में कुल निवेश 1,36,500 (16.4 अरब डॉलर) पहुंच जाने का अनुमान है। कंपनी 2016 से 2022 के दौरान 3.7 अरब डॉलर (30,900 करोड़ रुपये) निवेश कर चुकी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM