गर्भवती महिलाओं के लिए केसर का दूध होता है फायदेमंद

खबरे |

खबरे |

गर्भवती महिलाओं के लिए केसर का दूध होता है फायदेमंद
Published : Aug 10, 2023, 5:55 pm IST
Updated : Aug 10, 2023, 5:55 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

इससे पैदा होने वाले बच्चों का रंग भी निखरता है और महिलाएं कई तरह की परेशानियों से दूर रहती हैं।

New Delhi: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है। गर्भावस्था के दौरान दूध में केसर मिलाकर पीना बहुत फायदेमंद होता है। इससे पैदा होने वाले बच्चों का रंग भी निखरता है और महिलाएं कई तरह की परेशानियों से दूर रहती हैं। आज हम आपको दूध में केसर मिलाकर पीने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे:

1. गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को काफी तनाव का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण उन्हें आंखों से जुड़ी कई समस्याएं हो जाती हैं। इसके अलावा डिलीवरी के बाद कुछ महिलाओं की नजरें कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में उन्हें रोजाना केसर वाला दूध पीना चाहिए जिससे आंखें स्वस्थ रहती हैं।

2. गर्भावस्था के दौरान रोजाना दूध में केसर मिलाकर पीने से बच्चे का रंग सफेद होता है। इसमें मौजूद थायमिन और राइबोफ्लेविन गुण गर्भवती महिलाओं के शरीर को स्वस्थ रखते हैं।

3. इस दौरान महिलाओं का पाचन तंत्र काफी कमजोर हो जाता है। गर्भावस्था के दौरान शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण भारी खाना पच नहीं पाता है, जिसके कारण महिलाओं का पेट हमेशा खराब रहता है। ऐसे में केसर वाला दूध पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है और पेट स्वस्थ रहता है।

4. केसर वाला दूध पीने से नॉर्मल डिलीवरी की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में इसका प्रयोग गर्भावस्था के पांचवें महीने से ही करना चाहिए।

5. इस अवस्था में महिलाओं को तनाव के कारण रक्तचाप की समस्या हो जाती है। इसलिए रोजाना केसर वाले दूध का सेवन करने से रक्तचाप संतुलित रहता है और मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

दुनिया पर राज करने के लिए कौन सा धर्म सही? Elon Musk के Grok AI का जवाब - सिख धर्म! Sikhism in World

27 Feb 2025 5:33 PM

'हमारा गांव नशे की मंडी बन गया है; चिट्टा, खसखस, अफ़ीम से लेकर मेडीकल नशा तक, जो चाहो ले आओ'

27 Feb 2025 5:31 PM

इन लोगों की जिद ने रोक रखा है नेशनल हाईवे का काम, जब तक मुआवजा नहीं मिलता...

26 Feb 2025 5:56 PM

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए AAP ने घोषित किया उम्मीदवार, राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को दिया टिकट

26 Feb 2025 5:54 PM

ਪੰਥਕ ਇਕੱਠ ਦੌਰਾਨ Sukhbir Singh Badal ‘ਤੇ ਵਰ੍ਹੇ Prem Singh Chandumajra Interview

20 Feb 2025 5:44 PM

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM