Prashant Kishore News: रामगढ़ उपचुनाव में जन सुराज का उम्मीदवार उतरेगा: प्रशांत किशोर

खबरे |

खबरे |

Prashant Kishore News: रामगढ़ उपचुनाव में जन सुराज का उम्मीदवार उतरेगा: प्रशांत किशोर
Published : Sep 3, 2024, 3:59 pm IST
Updated : Sep 3, 2024, 3:59 pm IST
SHARE ARTICLE
Jan Suraj's candidate will contest in Ramgarh by-election: Prashant Kishore
Jan Suraj's candidate will contest in Ramgarh by-election: Prashant Kishore

इस सर्वेक्षण को बिना किसी तरह की तैयारी और संसाधन की व्यवस्था किए शुरू किया गया है।

Prashant Kishore News: कैमूर:  जन सुराज के रणनीतिकार प्रशांत किशोर  एकदिवसीय दौर पर कैमूर पहुंचे। भभुआ स्थित सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। प्रेस वार्ता में उन्होंने नीतीश और तेजस्वी दोनों पर तीखा प्रहार किया। प्रशांत किशोर ने बिहार में चल रहे जमीन के सर्वे पर बोलते हुए कहा कि जिस तरह से इसको लागू किया जा रहा है उससे अगले 6 महीने में हर घर, हर गांव- पंचायत में जमीन के मालिकाना हक के लिए झगड़े होगें। 

इस सर्वेक्षण को बिना किसी तरह की तैयारी और संसाधन की व्यवस्था किए शुरू किया गया है। यह ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि कुछ दिन पहले बिहार में ज़मीन रिकॉर्ड का डिज़िटाइज़ेशन किया गया। जो की बिना किसी तैयारी के बाहरी एजेंसी के द्वारा करा दिया गया। जिसमें यह तय हुआ कि जो ज्यादा डिज़िटाइज़ेशन करेगा, उसे उतना ही ज्यादा पैसा मिलेगा। इसी के चलते हड़बड़ी में किसी की ज़मीन किसी के भाई के नाम और भाई की ज़मीन भतीजे के नाम पर कर दी गयी। जिससे गाँवो के स्तर पर कोहराम मच गया। इसलिए फिर से हड़बड़ी में बिना किसी तैयारी के ज़मीन सर्वे लाया गया जो की आने वाले समय में ज़मीन से संबंधित झगड़ो का सबसे बड़ा कारण बनेगा।

प्रशांत किशोर ने बताया की आगामी रामगढ़ उपचुनाव में जन सुराज का उम्मीदवार उतरेगा और निश्चित तौर पर जीतेगा भी। कैमूर की ज्यादातर सीटों पर अब तक कुछ ही परिवार के लोग चुनाव लड़ते है और जीतते हैं। अबकी बार चुनाव में प्रशांत किशोर खुद आकर जन सुराज के उम्मीदवार के लिए रणनीति बनाएँगे और उसको जीताकर विधान सभा भेजेंगे

(For more news apart from Jan Suraj's candidate will contest in Ramgarh by-election: Prashant Kishore, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM