Patna News: मुख्यमंत्री ने नवादा जिले को दी 211 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 202 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

खबरे |

खबरे |

Patna News: मुख्यमंत्री ने नवादा जिले को दी 211 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 202 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
Published : Feb 10, 2025, 5:20 pm IST
Updated : Feb 10, 2025, 5:20 pm IST
SHARE ARTICLE
CM gave a gift of more than Rs 211 crore to Nawada district news in hindi
CM gave a gift of more than Rs 211 crore to Nawada district news in hindi

मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने आज नवादा जिला में विभिन्न जगहों पर विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया।

Patna News In Hindi: पटना, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के क्रम में नवादा जिले के रजौली प्रखंड के बहादुरपुर ग्राम पंचायत के करिगांव ग्राम में बने कृषि फार्म में आयोजित कार्यक्रम स्थल से 211.96 करोड़ की कुल 202 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें 138.06 करोड़ रुपये की 142 योजनाओं का उद्घाटन और 73,89 करोड़ रुपये की 60 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने आज नवादा जिला में विभिन्न जगहों पर विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोविंदपुर प्रखंड के गोविंदपुर-रोह पथ में सकरी नदी पर उच्चस्तरीय आर.सी.सी.पुल के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने रजौली प्रखंड के बाहदुरपुर पंचायत के करिगांव ग्राम के कृषि फॉर्म में बने कार्यक्रम स्थल पर डिग्री कॉलेज, करिगांव के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को डिग्री कॉलेज के निर्माण से संबंधित रेखा चित्र के माध्यम से जानकारी दी।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, समाज कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग आदि के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, स्टार्टअप योजना, मुख्यमंत्री निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति (अत्याचार) निवारण अधिनियम, आयुष्मान कार्ड और बासगीत पर्चा के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल की चाबी भी वितरित की। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत लाभार्थियों को 2 करोड़ 56 लाख रुपये के 128 लाभार्थी को सांकेतिक चेक प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों द्वारा जीविकोपार्जन हेतु की जा रही विभिन्न गतिविधियों एवं उत्पादों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने 13 हजार 112 स्वयं सहायता समूह को 170 करोड़ रुपये, 6340 स्वयं सहायता समूह को 15 करोड़ 25 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने संरक्षित कृषि योजना के लाभुक को 18 लाख 75 हजार रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही जीविका दीदियों के स्टॉल पर लगाए गए विभिन्न उत्पादों को देखा और जीविका दीदियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में जब हमलोगों को बिहार में काम करने का मौका मिला तो हमने देखा कि यहां स्वयं सहायता समूह की संख्या नाम मात्र की है। हमलोगों ने विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूह की संख्या बढ़ानी शुरू की। हमने ही स्वयं सहायता समूह का नाम 'जीविका' दिया जिससे प्रेरित होकर तत्कालीन केंद्र सरकार ने इसका नाम 'आजीविका' किया। हमने जीविका से जुड़ी महिलाओं को 'जीविका दीदी' नाम दिया। शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूह का विस्तार किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन रही हैं। इससे बिहार की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है। उनका पहनावा और बोलचाल भी काफी अच्छा हो गया है। वे लोगों

से बेहिचक होकर बातें करने लगी हैं। मैं आप सभी जीविका दीदियों को बेहतर कार्य करने के लिए बधाई देता हूं, आपलोग बहुत आगे बढ़ें, खूब तरक्की करें। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपकी बदौलत हमलोगों का जीवन सुघरा है, हमलोगों को नई पचहान मिली है। हमलोगों की पारिवारिक और सामाजिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है। यह सब आपकी देन है।

मुख्यमंत्री ने नूतन नवादा के प्रस्तावित मॉडल का अवलोकन किया और रिमोट के माध्यम से इसे लांच किया। नूतन नवादा के तहत एक ही जगह पर विभिन्न संस्थानों का निर्माण किया जाएगा।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने 8 लाख 77 हजार 296 रुपये लागत की ग्राम पंचायत माखर के रुनीपुर में खेल मैदान का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उ‌द्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने खेल परिसर के सौंदर्गीकरण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुब्बारा उड़ाया और खिलाड़ियों को फूटबॉल, बॉस्केट बॉल प्रदान कर खेल की शुरुआत करायी। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत माखर, हुड़राही के नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। साथ ही छठ घाट, अपशिष्ट प्रबंधन इकाई एवं पुस्तकालय का भी उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने पूरे परिसर का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन अच्छा बना है। एक ही छत के नीचे इस पंचायत के लोगों को सारी सुविधाएं मिलेंगी। छठ घाट के निर्माण होने से यहां के छठ व्रतियों को काफी सहूलियत होगी।

  अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि एन.एच.0-20 के 97 कि.मी.से कादिरगंज सकरी नदी (एस.एच.-08) तक बाईपास सड़क-सह- सादिपुर रेलवे हाल्ट के पास रेलवे क्रॉसिंग पर आर.ओ.बी. का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए प्राक्कलित राशि 181.62 करोड़ रुपये होगी। सकरी नदी पर गोविंदपुर-रोह रोड के गोविंदपुर ब्लॉक के पास 20 गुणा 27.8 मीटर आकार का उच्च स्तरीय आर.सी.सी.का निर्माण कार्य किया जाएगा उसकी प्राक्कलित राशि 54.83 करोड़ रुपए होगी।

मुख्यमंत्री ने जिला अतिथि गृह में नव प्रस्तावित जिला अतिथि गृह का शिलान्यास किया। 469.31 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त 8 कमरे वाले अतिथिगृह का जिला अतिथि गृह परिसर में ही निर्माण कराया जाएगा।

(For more news apart from CM gave a gift of more than Rs 211 crore to Nawada district News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM