Bihar CM Oath Ceremony:10वीं बार CM बने नीतीश कुमार! PM मोदी, शाह और नायडू की मौजूदगी में 26 मंत्रियों ने ली शपथ

खबरे |

खबरे |

Bihar CM Oath Ceremony: 10वीं बार CM बने नीतीश कुमार! PM मोदी, शाह और नायडू की मौजूदगी में 26 मंत्रियों ने ली शपथ
Published : Nov 20, 2025, 12:28 pm IST
Updated : Nov 20, 2025, 12:29 pm IST
SHARE ARTICLE
Nitish Kumar takes oath as Bihar Chief Minister for a record 10th time
Nitish Kumar takes oath as Bihar Chief Minister for a record 10th time

राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Bihar CM Oath Ceremony: नीतीश कुमार ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया रिकॉर्ड कायम किया। उनके साथ सरकार के 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत के बाद यह शपथ ग्रहण समारोह विशेष रूप से आयोजित किया गया। राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद संभालने पर बधाई दी।

eyt5w3

नीतीश मंत्रिमंडल में शपथ लेने जा रहे मंत्रियों की लिस्ट भी सामने आ गई है. बीजेपी के कोटे से नई सरकार में 14 मंत्री होंगे।वहीं, जेडीयू से सीएम नीतीश के अलावा सात मंत्री बनने जा रहे हैं। जीतनराम मांझी की अगुवाई वाली हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के कोटे से एक-एक मंत्री बनेंगे।

जीतनराम मांझी की पार्टी से उनके बेटे संतोष कुमार सुमन और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से उनके बेटे दीपक प्रकाश मंत्री पद की शपथ लेंगे। चिराग की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से दो मंत्री बनेंगे।मंत्रियों की संभावित लिस्ट सामने आ गई है. इस लिस्ट में कुल 25 संभावित मंत्रियों के नाम हैं।

346

इसके साथ ही एनडीए की नई सरकार आधिकारिक रूप से अस्तित्व में आ गई. गांधी मैदान में विशाल मंच बनाया गया था, जहां हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, नेता और आम लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद बिहार कैबिनेट के मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई।

एनडीए के सभी घटक दल- जेडीयू, बीजेपी, लोजपा (रामविलास), हम और आरएलएम को प्रतिनिधित्व दिया गया है। मंत्रिमंडल में इस बार संतुलन पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसमें अनुभव और युवा नेतृत्व का मिश्रण देखने को मिला।

54rr

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए गठबंधन के बड़े नेता मौजूद रहे। पूरा गांधी मैदान सुरक्षा के विशेष प्रोटोकॉल के तहत कवर किया गया था. शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार में नई सरकार के कामकाज की शुरुआत हो गई है. मुख्यमंत्री जल्द ही कैबिनेट की पहली बैठक करने वाले हैं, जिसमें कई अहम फैसलों की उम्मीद की जा रही है।

(For more news apart from Nitish Kumar takes oath as Bihar Chief Minister for a record 10th time news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM